विश्व – ब्रिटेन आम चुनाव (UK Election 2024): लेबर पार्टी की आंधी में उड़े ऋषि सुनक, कीर स्टार्मर होंगे ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री।

विश्व – ब्रिटेन आम चुनाव (UK Election 2024): लेबर पार्टी की आंधी में उड़े ऋषि सुनक, कीर स्टार्मर होंगे ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री।

विश्व – ब्रिटेन आम चुनाव (UK Election 2024): लेबर पार्टी की आंधी में उड़े ऋषि सुनक, कीर स्टार्मर होंगे ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री। ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। अब तक आये 650 में से 639 सीटों पर नतीजों में से लेबर पार्टी ने 409 सीटों पर कब्जा कर लिया है और सरकार बनाने के लिए संसद में 326 सीटों की जरूरत है। इससे ये साफ हो गया है ऋषि सुनक की विदाई तय है। ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को अब तक सिर्फ 119 सीटें ही मिल पाई हैं। हालांकि, सुनक अपनी सीट “रिचमंड और नॉर्थेलर्टन” से जीत चुके हैं।

लेबर पार्टी से PM पद के उम्मीदवार कीर स्टार्मर लंदन की होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट पर जीत चुके हैं। इसलिए यह तय माना जा रहा है कि सर कीर स्टार्मर ही ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे। नतीजे सामने आने के बाद हार मानते हुए सुनक ने अपनी कंजर्वेटिव पार्ट से माफी मांगी। उन्होंने स्टार्मर को फोन कर जीत की बधाई भी दी। भारतीय समयानुसार 2:30 बजे वोटिंग खत्म होने के कुछ देर बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए थे। इसमें भारतवंशी सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार का अनुमान लगाया गया था।

बतादें, 2019 में 67.3% वोटिंग हुई थी। तब 650 में से सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 365, कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 202 और लिबरल डेमोक्रेट्स को 11 सीटें मिली थीं। इस बार लगभग सभी सर्वे में कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार की आशंका जताई गई थी। यूगोव के सर्वे में लेबर पार्टी को 425, कंजर्वेटिव को 108, लिबरल डेमोक्रेट को 67, SNP को 20 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।