Modi Cabinet 3.0: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्रालयों की घोषणा, पुराने चेहरों पर भरोसा, नये चेहरे भी शामिल।

Modi Cabinet 3.0: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्रालयों की घोषणा, पुराने चेहरों पर भरोसा, नये चेहरे भी शामिल।

Modi Cabinet 3.0: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्रालयों की घोषणा, पुराने चेहरों पर भरोसा, नये चेहरे भी शामिल। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेते ही इतिहास रच दिया है। मोदी भारतीय राजनीति के दूसरे ऐसे नेता बन गए है जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। पीएम मोदी के नए मंत्री मंडल में हर वर्ग को साधने की कोशिश की गयी है। जो यह सुनिश्चित करता है कि सरकार हर वर्ग का सम्मान और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। हालाँकि, मंत्रालयों की घोषणा होने के बाद कुछ दलों ने मंत्रालय न मिलने पर अपनी नाराजगी जताई है। मोदी कैबिनेट की बात करें तो इसमें छः पूर्व मुख्यमंत्री शामिल है। नितिन गडकरी को फिर से उनका पुराना मंत्रलाय सड़क- परिवहन मंत्रालय दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय और शहरी मंत्रालय दिया गया है। मंत्रालयों की पूरी सूची इस प्रकार है।

1. राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्रालय

2. अमित शाह – गृह मंत्रालय

3. नितिन गडकरी – सड़क परिवहन मंत्रालय

4. जेपी नड्डा – स्वास्थ्य मंत्रालय व केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय

5. शिवराज सिंह चौहान – कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय

6. निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्रालय

7. सुब्रह्मण्यम जयशंकर – विदेश मंत्रालय

8. मनोहर लाल खट्टर – ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय

9. एच.डी. कुमारस्वामी – भारी उद्योग व स्टील मंत्रालय

10. पीयूष गोयल – वाणिज्य मंत्रालय

11. धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा मंत्रालय व मानव संसाधन

12. जीतन राम मांझी – एमएसएमई मंत्रालय

13. राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) – पंचायती राज और मत्सय एवं पशुपालन मंत्रालय

14. सर्बानंद सोनोवाल – जहाजरानी मंत्रालय

15. डॉ. वीरेंद्र कुमार – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

16. राम मोहन नायडू किंजरापु – नागरिक उड्डयन मंत्रालय

17. प्रह्लाद जोशी – उपभोक्ता मामले मंत्रालय

18. जुएल ओरांव – जनजातीय मामला मंत्रालय

19. गिरिराज सिंह – टेक्सटाइल मंत्रालय

20. अश्विनी वैष्णव – रेल व सूचना मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय

21. ज्योतिरादित्य सिंधिया – दूर संचार मंत्रालय

22. भूपेन्द्र यादव – पर्यावरण मंत्रालय

23. गजेन्द्र सिंह शेखावत – संस्कृति पर्यटन मंत्रालय

24. अन्नपूर्णा देवी – महिला विकास मंत्रालय

25. किरेन रिजिजू – संसदीय कार्य व अल्पसंख्यक मंत्रालय

26. हरदीप सिंह पूरी – पेट्रोलियम मंत्रालय

27. डॉ. मनसुख मंडाविया – श्रम व खेल मंत्रालय

28. जी. किशन रेड्डी – कोयला और खनन मंत्रालय

29. चिराग पासवान – खाद्य प्रसंस्करण

30. सी.आर. पाटिल – जल शक्ति मंत्रालय