विश्व – रिकॉर्ड: 16 साल की किशोरी ‘काम्या कार्तिकेयन’ ने एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास।

विश्व – रिकॉर्ड: 16 साल की किशोरी ‘काम्या कार्तिकेयन’ ने एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास।

विश्व – रिकॉर्ड: 16 साल की किशोरी ‘काम्या कार्तिकेयन’ ने एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास। अपने पिता के साथ एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा। ऐसा करने वाली काम्या विश्व की दूसरी सबसे छोटी उम्र की लड़की बन गयीं हैं। पूरे अभियान में काम्या के पिता कोमोडोर ‘एस. कार्तिकेयन’ ने अपनी बेटी का हर कदम पर साथ निभाया। नेवी के पश्चिमी कमान ने X पर पोस्ट कर बताया “नेवी चिन्ड्रन स्कूल में 12वीं क्लास की छात्रा ‘काम्या कार्तिकेयन’ ने अपने पिता कोमोडोर एस. कार्तिकेयन के साथ 20 मई को अपनी चढ़ाई पूरी कर ली है” नेवी ने बताया काम्या ने 3 अप्रैल 2024 को नेपाल की तरफ से माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की थी।” नौसेना ने आगे बताया “सात महादेशों की सबसे ऊँची चोटियों पर फतह हासिल करने के मिशन के तहत काम्या ने अब तक 6 माइलस्टोन पुरे किये हैं। सातवें अभियान को पूरा करने के लिए काम्या ने अंटार्कटिक में स्थित माऊंट विंसन की चढ़ाई पूरी करने का लक्ष्य रखा है।” काम्या इससे पहले 2020 में लैटिन अमेरिका में स्थित माऊंट एकोंकागुआ को भी फतह कर चुकी हैं। काम्या को इन उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।