कृषि मंत्रालय: फसलवर्ष 2023-24 में चावल और गेंहूं की बंपर फसल, अनाज उत्पादन रिकॉर्ड 33.2 करोड़ टन पहुंचा, दलहन व तिलहन उत्पादन में गिरावट।

कृषि मंत्रालय: फसलवर्ष 2023-24 में चावल और गेंहूं की बंपर फसल, अनाज उत्पादन रिकॉर्ड 33.2 करोड़ टन पहुंचा, दलहन व तिलहन उत्पादन में गिरावट।

कृषि मंत्रालय: फसलवर्ष 2023-24 में चावल और गेंहूं की बंपर फसल, अनाज उत्पादन रिकॉर्ड 33.2 करोड़ टन पहुंचा, दलहनतिलहन उत्पादन में गिरावट। देश में अनाज उत्पादन जून में समाप्त फसल वर्ष 2023-24 में सालाना आधार पर 26.1 लाख टन बढ़कर रिकॉर्ड 33.22 करोड़ टन के स्तर पर पहुंच गया है। गेहूं और चावल की बंपर फसल की वजह से कुल अनाज उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फसल वर्ष 2022-23 में देश में 32.96 करोड़ टन अनाज का उत्पादन हुआ था। कृषि मंत्रालय ने बुधवार को कहा, “फसल वर्ष 2023-24 में चावल का उत्पादन भी 21 लाख टन बढ़कर 13.78 करोड़ टन की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। 2022-23 में 13.57 करोड़ टन चावल का उत्पादन हुआ था। इस अवधि में गेहूं का उत्पादन भी 2022-23 के 11.05 करोड़ टन के मुकाबले 27 लाख टन बढ़कर 11.32 करोड़ टन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।”

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दलहन का उत्पादन फसल वर्ष 2023-24 में 18 लाख टन घटकर 2.42 करोड़ टन रह गया। 2022-23 में देश में 2.60 करोड़ टन दलहन का उत्पादन हुआ था। तिलहन उत्पादन भी 4.13 करोड़ टन से घटकर 3.96 करोड़ टन रह गया। कृषि मंत्रालय ने भारत के दक्षिण के राज्यों की फसल के बारे में कहा कि महाराष्ट्र सहित दक्षिणी राज्यों में सूखे की स्थिति से दालों, मोटे अनाजों, सोयाबीन और कपास के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा, अगस्त में राजस्थान में भी लंबे समय तक सूखा रहा, जिससे उत्पादन प्रभावित हुआ। मंत्रालय ने कहा, अनाज उत्पादन के ये अनुमान राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से मिली जानकारी पर आधारित हैं।

no post available