सरकार गठन: राजनाथ सिंह ने रखा प्रस्ताव, नायडू ने बांधे तारीफों के पुल, संसदीय दल के नेता चुने गए मोदी, औपचारिकता पूरी।

सरकार गठन: राजनाथ सिंह ने रखा प्रस्ताव, नायडू ने बांधे तारीफों के पुल, संसदीय दल के नेता चुने गए मोदी, औपचारिकता पूरी।

राष्ट्र – सरकार गठन: राजनाथ सिंह ने रखा प्रस्ताव, नायडू ने बांधे तारीफों के पुल, संसदीय दल के नेता चुने गए मोदी, औपचारिकता पूरी। 18वीं लोकसभा के गठन के लिए NDA में शामिल सभी दलों की हो रही बैठक में राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा। अमित शाह ने राजनाथ सिंह के प्रस्तावों का समर्थन किया। चंद्रबाबू नायडू ने नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें संसदीय दाल का नेता चुनने में राजनाथ सिंह के प्रस्ताव का समर्थन किया। ये बैठक संसदीय दल के नेता के लिए हो रही है। इस बैठक की शुरुआत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने विचार रखे। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा।

अपने विचार रखते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि तीसरी बार NDA सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार PM बन रहे हैं। हमें कल्याणकारी और संवेदनशील PM मिल रहे हैं। गठबंधन हमारी मजबूरी नहीं, संकल्प है। हम सब को मिलकर सक्षम, समृद्ध, विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ना है। भारत में विश्व को नई दिशा देने का सामर्थ्य है। इसके लिए मोदी जी से बेहतर कोई दूसरा नाम नहीं है।

अमित शाह ने राजनाथ सिंह के तीनों प्रस्ताव का समर्थन किया। अमित शाह ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी ही करेंगे। देश की जनता का जनादेश मोदी जी के लिए मिला है। आजाद भारत के इतिहास में ऐतिहासिक फैसला है। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार PM बन रहे हैं.

नरेंद्र मोदी के नाम के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए टीडीपी (TDP) चीफ एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मोदी जी लगातार रैली और बैठकों में शामिल रहे हैं। मोदी जी को संगठन मजबूत करने के लिए धन्यवाद है। मोदी जी ने लोगों में भरोसा जगाया है। उन्होंने आगे कहा कि NDA ने 10 साल में मोदी जी के नेतृत्व को देखा है। भारत बड़ी इकोनॉमी बनकर उभरेगा। विकसित भारत 2047 को लेकर भरोसा मजबूत है।