Nobel Prize 2024: चिकित्सा एवं भौतिकी क्षेत्र के नोबेल पुरुस्कारों की हुई घोषणा, रसायन, साहित्य, अर्थशास्त्र व शांति पुरुस्कारों की घोषणा अगले कुछ दिनों में।

Nobel Prize 2024: चिकित्सा एवं भौतिकी क्षेत्र के नोबेल पुरुस्कारों की हुई घोषणा, रसायन, साहित्य, अर्थशास्त्र व शांति पुरुस्कारों की घोषणा अगले कुछ दिनों में।

Nobel Prize 2024: चिकित्सा एवं भौतिकी क्षेत्र के नोबेल पुरुस्कारों की हुई घोषणा, रसायन, साहित्य, अर्थशास्त्र व शांति पुरुस्कारों की घोषणा अगले कुछ दिनों में। साल 2024 के नोबेल पुरस्कारों के तहत भौतिकी क्षेत्र के लिए अवॉर्ड का एलान मंगलवार को कर दिया गया। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने जॉन जे. हॉपफील्ड और जेफ्री ई. हिंटन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया। इन्हें कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क के साथ मशीन लर्निंग को सक्षम करने वाली मूलभूत खोजों और आविष्कारों के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला किया गया है।

भौतिकी क्षेत्र के नोबेल पुरुस्कार की घोषणा से पहले 7 अक्टूबर दिन सोमवार को फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के लिए इस सम्मान के विजेताओं के नाम की घोषणा हुई थी। इस साल अमेरिका के विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया। दोनों को माइक्रो आरएनए की खोज के लिए यह सम्मान दिया गया है।

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरुस्कार की घोषणा के बाद 8 अक्तूबर यानी मंगलवार को भौतिकी के नोबेल का एलान किया गया। अब 9 अक्टूबर, बुधवार को रसायन विज्ञान और 10 अक्टूबर, गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी। इनके साथ साथ नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा 14 अक्तूबर को की जाएगी।

नोबेल पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है। यह धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है। 1896 में उनका निधन हो गया था। नोबेल पुरस्कार अधिकतम तीन विजेताओं को दिया जा सकता है। उन्हें पुरस्कार राशि साझा करनी होती है।