Ratan Tata Passes Away: उद्योग सम्राट रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन, पार्थिव शरीर NCPA लाया गया, राजकीय सम्मान से होगी विदाई।

Ratan Tata Passes Away: उद्योग सम्राट रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन, पार्थिव शरीर NCPA लाया गया, राजकीय सम्मान से होगी विदाई।
October 10, 2024 at 7:19 am

Ratan Tata Passes Away: उद्योग सम्राट रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन, पार्थिव शरीर NCPA लाया गया, राजकीय सम्मान से होगी विदाई। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

रात करीब 2 बजे उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके घर ले जाया गया। टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक साउथ मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) के हॉल में रखा जाएगा। यहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

निधन की जानकारी उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सबसे पहले दी। उन्होंने रात 11:24 बजे सोशल मीडिया पर लिखा, ‘घड़ी की टिक-टिक बंद हो गई। टाइटन नहीं रहे। रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार के प्रतीक थे।’ टाटा के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल की तरह फैल गयी। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के साथ साथ देश भर के सभी लोगों ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, भारत ने एक ऐसे आइकॉन को खो दिया है, जिन्होंने कॉर्पोरेट ग्रोथ, राष्ट्र निर्माण और नैतिकता के साथ उत्कृष्टता का मिश्रण किया। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा ने टाटा ग्रुप की विरासत को आगे बढ़ाया है। PM नरेंद्र मोदी ने कहा, टाटा एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक टाटा ग्रुप को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। उनका योगदान बोर्ड रूम से कहीं आगे तक गया।