Tata Trust New Chairman: नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, दोनों ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने मिलकर आपसी सहमति से लिया निर्णय।

Tata Trust New Chairman: नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, दोनों ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने मिलकर आपसी सहमति से लिया निर्णय।

Tata Trust New Chairman: नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, दोनों ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने मिलकर आपसी सहमति से लिया निर्णय। नोएल अभी तक टाटा के दोनों ट्रस्ट के ट्रस्टी थे, लेकिन वे अब चेयरमैन कहलाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, नोएल टाटा को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन चुन लिया गया है। मुंबई में आज हुई दोनों ट्रस्टों की बैठक में सर्वसम्मति से नोएल को चेयरमैन बनाने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही अब नोएल दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों में फैले टाटा ग्रुप के कारोबार को संभालेंगे।

बता दें, 67 साल के नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई और पिता नवल टाटा और मां सिमोन टाटा के बेटे हैं। क्योंकि रतन टाटा के अपने सगे भाई जिम्मी टाटा का बिजनेस से कोई लेना देना नहीं है, इसलिए रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा को उनकी जगह पर चेयरमैन बनाया गया। नया पद मिलने से पहले नोएल टाटा दोनों ट्रस्टों में सदस्य थे। वर्तमान में टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टाटा सन्स (Tata Sons) के चेयरमैन N चंद्रशेखरन हैं। ट्रेंट कंपनी की चेयरमैन नोएल टाटा की मां सिमोन टाटा हैं।

पूरे टाटा ग्रुप के ऊपर 2 ट्रस्टों की कमान अब तक रतन टाटा के हाथ में थी लेकिन बुधवार रात उनके निधन के बाद अब ये कमान नोएल टाटा के हाथ में आ गई है। ट्रस्ट के चेयरमैन बनने से पहले रतन टाटा कंपनी टाटा सन्स के चेयरमैन भी थे, लेकिन साल 2022 में एक संशोधन करके दोनों के चेयरमैन एक शख्स को बनाने का नियम बदल दिया गया। उसके बाद से रतन टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन थे और चंद्रशेखरन टाटा सन्स के चेयरमैन हैं।

नोएल टाटा के परिवार की बात करें तो नोएल के तीन बच्चे हैं जिनके नाम लिया, माया और नेविल हैं। तीनों बच्चे टाटा ग्रुप की ही अलग-अलग कंपनियों के प्रमुख हैं। माया टाटा के हाथ में टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड और टाटा डिजिटल की कमान है। कंपनी की न्यू ऐप लॉन्च कराने में माया की अहम भूमिका रही है। नेविल टाटा के हाथ में ट्रेंट लिमिटेड की हाइपरमार्केट की कमान है। लिया टाटा के हाथ में ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कमान है। इसके अलावा वे ताज होटल रिजॉर्ट एंड पैलेस समेत इंडियन होटल कंपनी की जिम्मेदारी भी संभालती हैं।