Air India: 8 घंटों का फ्लाइट में लंबा इंतज़ार, AC खराब होने से यात्री हुए बेहोश। दिल्ली एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आयी है।

Air India: 8 घंटों का फ्लाइट में लंबा इंतज़ार, AC खराब होने से यात्री हुए बेहोश। दिल्ली एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आयी है।

Delhi Airport – Air India: 8 घंटों का फ्लाइट में लंबा इंतज़ार, AC खराब होने से यात्री हुए बेहोश। दिल्ली एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आयी है। एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रियों को बिना AC के बिठाया गया। लोगों को गर्मी की वजह से पसीने छूटने लगे। कुछ यात्री बेहोश भी हो गये। इसके बाबजूद यात्रियों को फ्लाइट में ही बैठने के लिए मजबूर किया गया। एयरलाइन्स के कर्मचारियों ने एयर इंडिया की फ्लाइट AI183 को पहले 8 घंटे के लिए लेट बताया बाद में इस फ्लाइट ने 20 घंटे बाद उड़ान भरी। इस बजह से यात्रियों में खासा रोष दिखाई दिया। एक ओर राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं दूसरी ओर इतनी भीषण गर्मी में यात्रियों के साथ हुए अमानवीय व्यव्हार ने एयर इंडिया की छवि पर दाग लगा दिया है। हालाँकि, हालात को बिगड़ते देख एयर इंडिया के अधिकारियों ने बाद में यात्रियों को होटल में रुकने की व्यवस्था की। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी लोगों में बहुत रोष व्याप्त हो चुका था।