भारतीय जनता पार्टी के लौह पुरुष पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की फिर तबियत बिगड़ी

भारतीय जनता पार्टी के लौह पुरुष पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की फिर तबियत बिगड़ी

Breaking News: भारतीय जनता पार्टी के लौह पुरुष पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की फिर तबियत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में किया भर्ती। पूर्व उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को रात 9 बजे सीनियर न्यूरो फिजिशियन डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अपोलो अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी गई है।

बीते सप्ताह भी पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबियत खराब हुई थी। उन्हें 26 जून बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उन्हें भर्ती कराया गया था। उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उम्र संबंधी परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।