Paris Paralympics 2024: भारतीय खिलाडियों ने 7 दिनों में जीते 24 पदक

Paris Paralympics 2024: भारतीय खिलाडियों ने 7 दिनों में जीते 24 पदक

Paris Paralympics 2024: भारतीय खिलाडियों ने 7 दिनों में जीते 24 पदक, पैरालिम्पिक्स इतिहास में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने अब तक कुल 24 पदक जीत लिए हैं। खेलों के सातवें दिन भारत ने 4 पदक अपने नाम किए। यह पदक भारत को हरविंदर सिंह, धर्मवीर, सचिन खिलारी, पर्णव सूरमा ने दिलाए। इससे पहले भारत ने 20 पदक जीतने के साथ ही अपने ही रिकॉर्ड को ध्वस्त किया, जो कि टोक्यो पैरालंपिक 2021 में बना था। बतादें, टोक्यो 2021 में भारत ने कुल 19 पदक जीते थे, जो पैरालंपिक में उनके सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड था। भारत अभी 24 पदक जीतने के साथ पैरालंपिक पदक तालिका में 13वें स्थान पर है। 135 मेडल के साथ चीन टॉप स्थान पर और 74 पदक जीतने के साथ ग्रेट ब्रिटेन दूसरे नंबर पर बरकरार है।

पैरालंपिक गेम्स 2024 में भारत 24 पदकों में से 5 गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। आधे मेडल भारत को पैरा एथलेटिक्स में मिले, जबकि पैरा बैडमिंटन में भारत ने 5 मेडल जीते हैं। छठवें दिन 3 सितंबर को भारत ने 5 पदक जीते, जिसमें दीप्ति जीवनजी ने कांस्य, जैवलिन में अजीत सिंह ने सिल्वर और सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सातवें दिन 4 सितंबर को हरविंदर सिंह ने पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीता। वह पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए हैं। उन्होंने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा में यह खास उपलब्धि हासिल की। वहीं, धर्मवीर ने भी पुरुषों के क्लब थ्रो F51 फाइनल में गोल्ड हासिल किया। इसी इवेंट में सोरमा ने भी सिल्वर जीता। सचिन खिलारी ने पुरुषो की शॉट पुट F46 स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया।