Apple, Microsoft, Google, Amazon, Nokia के बाद Samsung ने भी छंटनी की करी तैयारी, 30% कर्मचारियों को निकालने की योजना।

Apple, Microsoft, Google, Amazon, Nokia के बाद Samsung ने भी छंटनी की करी तैयारी, 30% कर्मचारियों को निकालने की योजना।

Tech Layoffs: Apple, Microsoft, Google, Amazon, Nokia के बाद Samsung ने भी छंटनी की करी तैयारी, 30% कर्मचारियों को निकालने की योजना। अमेरिका समेत कई देशों में मंदी का दौर चल रहा है। कई बड़ी कंपनियां कर्मचारियों को निकाल रही हैं। एप्पल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एमेजॉन, नोकिया, रिलायंस ने हजारों की संख्या में कर्मचारियों को निकाला है। इसी दौर में दक्षिण कोरिया की बड़ी टेक कंपनी सैमसंग भी वैश्विक स्तर पर बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक दुनियाभर में अपने कर्मचारियों की वर्कफोर्स में 30 फीसदी की कमी करने की योजना बना रही है। ऐसे में सैमसंग की इस योजना से सैकड़ों कर्मचारियों को बड़ा झटका लग सकता है। 2 दिन पहले ही भारत में चेन्नई ऑफिस से 200 कर्मचारियों को कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग द्वारा कर्मचारियों को निकालने का सबसे बड़ा असर प्रशासनिक, सेल्स, मार्केटिंग स्टाफ पर पडे़गा। यह कर्मचारी अमेरिका, यूरोप, एशिया और अफ्रीका क्षेत्र में सबसे ज्यादा दिखाई देगा। कंपनी की यह योजना साल के अंत तक पूरी हो सकती है। बता दें, सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों में एक है। इसके साथ ही कंपनी टीवी और मेमोरी चिप्स का भी निर्माण करती है। इस संबंध में कंपनी ने कहा है कि कंपनी के इस निर्णय से खर्चों पर नियंत्रण होगा और बचे कर्मचारियों की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी।

कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सैमसंग के दुनियाभर में 267800 कर्मचारी हैं, इनमें से आधे से अधिक कर्मचारी दक्षिण कोरिया से बाहर कार्य करते हैं। सेल्स और मार्केटिंग टीम में लगभग 25100 कर्मचारी हैं, जो कंपनी का काम देखते हैं। वहीं, हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के प्रशासनिक कामों के लिए 27800 कर्मचारी शामिल हैं। बीते कुछ समय से सैमसंग कई चुनौतियों का सामना कर रही है। पिछले 15 सालों में इस साल कंपनी ने सबसे कम राजस्व जुटा पाया है। जो कंपनी के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात है। इसके साथ ही कंपनी का चिप बिजनेस भी काफी नीचे गिर गया है, इस वजह से कंपनी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

कंपनी के इस निर्णय का भारत में भी अच्छा खासा असर देखने को मिलेगा। अकेले भारत में ही कर्मचारियों की छंटनी की बात करें तो कंपनी की करीब 1000 कर्मचारियों को निकालने की योजना है। बताया जा रहा है कि सैमसंग ने इस संबंध में भारत में मिड लेवल के कर्मचारियों को अच्छा पैकेज देना शुरू कर दिया है। वहीं, चीन में सैमसंग कंपनी अपने सेल्स के 30 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है। सैमसंग द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे कहा जा रहा है कि दुनियाभर में टेक प्रोडक्ट की मांग में कमी आई है। साथ ही वैश्विक इकोनॉमी भी धीमी हुई है।