कृषि – उत्तरप्रदेश : कृषिमंत्री का प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, बांदा और झांसी में बनेगी आधुनिक लैब।

कृषि – उत्तरप्रदेश : कृषिमंत्री का प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, बांदा और झांसी में बनेगी आधुनिक लैब।

कृषिउत्तरप्रदेश : कृषिमंत्री का प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, #बांदा और झांसी में बनेगी आधुनिक लैब। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ‘सूर्यप्रतापशाही ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा और अतिवृष्टि से जहां भी किसानों का नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई की जाएगी।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि 19 जुलाई को प्राकृतिक खेती पर चर्चा होगी। इसमें विभिन्न राज्यों के किसान हिस्सा लेंगे। मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल ‘आचार्य देवव्रत’ होंगे। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि बांदा और झांसी में प्राकृतिक खेती को लेकर लैब बनेगी। स्वस्थ आहार के तहत नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में भी कार्यक्रम होगा। यहां 20 जुलाई को कार्यशाला होगी। 26 जुलाई को बांदा कृषि विश्वविद्यालय में कार्यक्रम होगा।

कृषि मंत्री ने बताया कि दलहन और तिलहन फसलों में अच्छी प्रगति हुई है। इस समय जहां अति वर्षा और बाढ़ है वहां फसलों को हुई क्षति का आकलन किया जाएगा और भरपाई की जाएगी। किसानों के सहयोग के लिए सरकार तत्पर है। उनकी आय बढ़ाने और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम नेपाल से आने वाले पानी को लेकर हर समय निगाह बनाए हुए हैं।

no post available