Result – राजस्थान बोर्ड: शाम 5 बजे परिणाम होगा जारी, तब तक 1-1 मिनट भारी।

Result – राजस्थान बोर्ड: शाम 5 बजे परिणाम होगा जारी, तब तक 1-1 मिनट भारी।

Result – राजस्थान बोर्ड: शाम 5 बजे परिणाम होगा जारी, तब तक 1-1 मिनट भारी। राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा का परिणाम आज शाम 5 बजे घोषित किया जायेगा। छात्र छात्रायें बड़ी बेसब्री से घडी में 5 बजने का इंतज़ार कर रहे हैं। राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने X पर लिखा – “राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 29 मई को 10वीं बोर्ड मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम जारी किया जाएगा। मां सरस्वती की कृपा प्रत्येक बच्चे को प्राप्त हो। आप सभी विद्यार्थियों को अपेक्षानुकूल परिणाम मिले, इस हेतु अनन्त मंगलकामनाएं।” माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर लीं हैं। इस बार दसवीं कक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 छात्र छात्रायें पंजीकृत हुए थे। परिणाम का प्रतिशत क्या रहेगा इसकी जानकारी आज शाम को प्रेस वार्ता में दी जायेगी। छात्र छात्रायें अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।