राजनीति – दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अब आम चुनाव में कर पायेंगे प्रचार।

राजनीति – दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अब आम चुनाव में कर पायेंगे प्रचार।

राजनीति – दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अब आम चुनाव में कर पायेंगे प्रचार। जी हां, आज सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी। तिहाड़ जेल से शाम तक उनकी रिहाई की संभावना है। केजरीवाल का ऐसे समय हिरासत में जाना, जिस समय पार्टी और इंडिया गठबंधन को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, अरमानों पर पानी फिरने जैसा था। आज उनको मिली जमानत की खबर ने पूरी पार्टी में फिर से एक नया जोश भर दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने कहा है कि यह लोकतंत्र की जीत है।