OTT: अपने 2 सीजन में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली वेबसरीज ‘पंचायत’ का आज तीसरा सीजन रिलीज हो गया।

OTT: अपने 2 सीजन में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली वेबसरीज ‘पंचायत’ का आज तीसरा सीजन रिलीज हो गया।
May 28, 2024 at 11:34 am

मनोरंजन – OTT: अपने 2 सीजन में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली वेबसरीज ‘पंचायत’ का आज तीसरा सीजन रिलीज हो गया। ‘पंचायत 3’ के रिलीज होते ही का दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया। पंचायत 3 अपने यूनिक किरदारों के लिए दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रही है। बात किरदारों की करें तो हर किरदार अपनी एक अलग ही छाप छोड़ता है। फिर चाहे सचिव जी हों या प्रधान जी या फिर कोई सीरीज के सपोर्टिंग कैरेक्टर हो, सभी ने अपने अपने ह्यूमर से छाप छोड़ी है। आज पंचायत 3 रिलीज होते ही कई लोगों ने देख भी ली और अपने अपने रिव्यूज भी सोशल मीडिया पर डाल दिए हैं। कुछ दर्शक तारीफ करते नहीं थक रहे और कुछ ने जमकर कमियां भी निकलीं हैं। अब आप लोग जिन्होंने अब तक ये तीसरा सीजन नहीं देखा है, समय निकाल कर जरूर देखें और हमें भी बताएं की आपको ये सीजन कैसा लगा।