OTT: अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ आज OTT पर रिलीज हो रही है।

OTT: अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ आज OTT पर रिलीज हो रही है।
May 22, 2024 at 11:30 am

मनोरंजन – OTT: अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ आज OTT पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में ईद पर रिलीज किया गया था। 250 करोड़ में बनी इस फिल्म ने अब तक केवल 70 करोड़ का ही कारोबार कर मेकर्स को बड़ा निराश किया है। अब 1 महीने बाद फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा रहा है। हालाँकि, अभी यह फिल्म 349 रूपये के रेंटल बेसिक पर उपलब्ध है। इसका मतलब है कि आप 349 रूपये अदा करके फिल्म का आनंद पुरे परिवार के साथ घर पर ही ले सकते हैं। मुफ्त में देखने के लिए अभी आपको 2-3 सप्ताह और इंतज़ार करना पड़ सकता है।