RBI – Remittance: भारतीयों ने विदेशों में खर्च किया अब तक का सबसे अधिक धन।

RBI – Remittance: भारतीयों ने विदेशों में खर्च किया अब तक का सबसे अधिक धन।
May 23, 2024 at 9:52 am

RBI – Remmitance: भारतीयों ने विदेशों में खर्च किया अब तक का सबसे अधिक धन। RBI ने जारी किये आंकड़ों के हिसाब से भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में 31.73 अरब डॉलर खर्च किये हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में 17% अधिक है। इस खर्च में सबसे ज्यादा खर्च अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं पर हुआ है। भारतीयों ने विदेश घूमने में 17 अरब डॉलर खर्च किये हैं जो पिछले वर्ष के मुताबिक 3.34 अरब डॉलर अधिक है। भारतीयों ने अपने सगे संबंधियों की देखभाल पर 4.61 अरब डॉलर और शिक्षा पर 3.58 डॉलर खर्च किया।

सबसे ज्यादा उछाल प्रवासी भारतीयों (NRI) द्वारा जमा किये जाने वाली राशि पर रहा। वित्त वर्ष 2023-24 में यह राशि 63.55 प्रतिशत बढ़कर 14.7 अरब डॉलर पहुँच गयी जो कि पिछले वित्त वर्ष में 8.98 अरब डॉलर थी। भारत के 1.8 करोड़ लोग विदेशों में काम करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोग यूएई, अमेरिका और सऊदी अरब में हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी International Organisation for Migration ने मंगलवार को जारी वर्ल्ड माइग्रेशन रिपोर्ट, 2024 में कहा की 2022 में रेमिटेंस प्राप्त करने वाले शीर्ष 5 देशों में भारत, मेक्सिको, चीन, फिलीपीन और फ्रांस शामिल हैं।