चुनाव 2024 परिणाम – अयोध्या: दीपक तले अंधेरा, राम मंदिर की धरती पर हारे राम लला को लाने वाले।

चुनाव 2024 परिणाम – अयोध्या: दीपक तले अंधेरा, राम मंदिर की धरती पर हारे राम लला को लाने वाले।
September 12, 2024 at 11:49 am

चुनाव 2024 परिणाम – अयोध्या: दीपक तले अंधेरा, राम मंदिर की धरती पर हारे राम लला को लाने वाले। विश्वास नहीं होता कि जिस जगह राम लला विराजमान हैं उस संसदीय क्षेत्र से तथाकथित रामलला को लाने वाले भाजपा के उम्मीदवार लल्लू सिंह को सपा के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद से हार का सामना करना पड़ा हो। लल्लू सिंह को 55 हजार से ज्यादा मतों से हार मिली है।

अयोध्या (फैजाबाद) ही नहीं, अयोध्या के आस पास के कई संसदीय क्षेत्रों में भाजपा की हार हुई है। कुल मिलाकर देखा जाये तो भाजपा को 2019 के मुकाबले में 63 सीटों का नुकसान हुआ है। चुनाव का सारा शोरगुल समाप्त हो चुका है। अब भाजपा को अपने अंदर झांक कर ये जानने का समय है कि जनता ने उन्हें इतनी बुरी तरह क्यूं नकार दिया। क्या हर भाषण में आरक्षण को बल देकर सवर्णों को बुरी तरह से नजरंदाज किया जाना इन 63 सीटों के नुकसान की मुख्य वजह है ? ऐसे कई प्रश्न होंगे जिनके उत्तर भारतीय जनता पार्टी को हर हाल में खोजने होंगे। वहीं दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रणनीति काफी कारगर रही। इसी वजह से सपा ने इस चुनाव में अप्रत्याशित सफलता हासिल की है।