Haryana Jammu-Kashmir Result 2024:  हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस – एनसी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत, AAP का खुला खाता।

Haryana Jammu-Kashmir Result 2024:  हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस – एनसी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत, AAP का खुला खाता।

Haryana Jammu-Kashmir Result 2024 हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक, जम्मूकश्मीर में कांग्रेस एनसी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत, AAP का खुला खाता। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने फिर से जीत का परचम लहरा द‍िया है। उधर, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन की सरकार दिख रही है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90-90 सीटें हैं। हरियाणा में पहले कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार किया था, मगर बाद में पासा ऐसा पलटा कि भाजपा बहुमत के पार चली गई। इस उठापटक को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है।

पीएम मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी को फोन पर भाजपा की जीत के लिए बधाई दी। बता दें कि हरियाणा में भाजपा जीत की दहलीज पर है। अब तक जो रुझान हैं, अगर वही नतीजों में तब्दील होते हैं तो भाजपा की हैट्रिक निश्चित है। ओलंपिक की बहुचर्चित महिला पहलवान विनेश फोगाट ने जीत का परचम लहरा दिया है। जुलाना सीट से विनेश फोगाट चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को हराया है। हालांकि शुरुआत के रुझानों में विनेश पीछे चल रहीं थीं।

हरियाणा में बीजेपी इतिहास बनाने की ओर है। वहां 52 साल बाद ऐसा होगा जब कोई सरकार लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। बीजेपी को 49 सीटें मिलती लग रही हैं जबकि कांग्रेस को 34 सीटों पर बढ़त है। हरियाणा के शहरी वोटरों ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है। शहरी हरियाणा में बीजेपी को तीस में से 21 सीटें मिलती लग रही हैं जबकि कांग्रेस को सिर्फ़ 5 सीटें मिलती नज़र आ रही हैं। गांवों में बराबरी की टक्कर दिख रही है।

जम्मू कश्मीर चुनाव के अब तक आए परिणामों में एनसी-कांग्रेस को 52 सीटों पर बढ़त है जबकि बीजेपी 27 सीटों पर आगे है। जम्मू कश्मीर में AAP का भी खाता खुल गया है, उसने डोडा सीट जीत ली है। फारूक अब्दुल्ला ने उमर अब्दुल्ला का नाम मुख्यमंत्री पद लिए घोषित कर दिया है।