हर शहर में कहर बरपा रही गर्मी, उत्तर प्रदेश में 1 दिन में गर्मी से हुई मौत के आंकड़े ने बनाया रिकॉर्ड।

हर शहर में कहर बरपा रही गर्मी, उत्तर प्रदेश में 1 दिन में गर्मी से हुई मौत के आंकड़े ने बनाया रिकॉर्ड।

उत्तर प्रदेश: हर शहर में कहर बरपा रही गर्मी, उत्तर प्रदेश में 1 दिन में गर्मी से हुई मौत के आंकड़े ने बनाया रिकॉर्ड। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी के साथ लू का रेड अलर्ट जारी किया है। चाहे दिन हो या रात, 24 घंटे गर्म हवाएं चल रही हैं। सोमवार को प्रयागराज फिर प्रदेश में सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके अलावा झांसी सुलतानपुर हमीरपुर फतेहपुर में भी पारा 47 डिग्री के पार रहा है। बीते 24 घंटों में प्रचंड गर्मी से 171 लोगों की मौत हो गई।

भीषण लू ने कानपुर समेत पूरे गंगा-यमुना के मैदान को झुलसा दिया है। इसके साथ ही सोमवार को पश्चिम से पूरब की ओर बह रही पछुआ हवा की औसत गति भी रविवार के मुकाबले 7.1 किमी से बढ़कर सोमवार को 9.1 किमी प्रति घंटा हो गई। इससे पछुआ के कमजोर होने से पुरवा हवा चलने की जो उम्मीद थी, वह भी टूट गई है। अब अगले 3 दिन तक मौसम में नरमी के आसार नहीं हैं।

वाराणसी में हीट स्ट्रोक के कारण सोमवार देर रात तक 32 लोग की मौत हो गई। हालांकि चिकित्सक मौत के अलग-अलग कारण बता रहे हैं। उनका कहना है कि शारीरिक रूप से कमजोर व अस्वस्थ लोगों को मौसम ज्यादा प्रभावित कर रहा है। लू या तपिश से मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम से ही हो सकती है।

वाराणसी ही नहीं, प्रदेश के अन्य शहरों का भी बुरा हाल है। अकेले कानपुर और बुंदेलखंड मंडल में ही मौत का आंकड़ा 100 पार कर गया है। पूर्वांचल में ये आंकड़ा 50 के पार चला गया है। प्रयागराज मंडल में 15, आगरा में 7 और फिरोजाबाद में 2 लोगों की मौत हीट स्ट्रोक के वजह से हुई है।