Haryana Election 2024: हरियाणा में सुबह 9 बजे तक 9.53% मतदान, जींद में सबसे अधिक 12.71%।

Haryana Election 2024: हरियाणा में सुबह 9 बजे तक 9.53% मतदान, जींद में सबसे अधिक 12.71%।

Haryana Election 2024हरियाणा में सुबह 9 बजे तक 9.53% मतदानजींद में सबसे अधिक 12.71%। हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। जो शाम छह बजे तक चलेगा। वोटिंग के लिए 20,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में सुबह 9 बजे तक 9.53 फीसदी मतदान हो चुका है। जींद में सबसे अधिक 12.71 फीसदी मतदान हुआ है। पूर्व सीएम मनोहर लाल, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चाैटाला, कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मतदान किया।

हरियाणा में मतदान के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। प्रदेश में 2,03,54,350 कुल मतदाता हैं। इनमें से 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और थर्ड जेंडर 467 मतदाता है। 18 से 19 आयु वर्ग के 5,24,514 युवा मतदाता है। 1,49,142 दिव्यांग मतदाता है, जिसमें से 93,545 पुरुष व 55,591 महिला व 6 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

विधानसभा चुनाव के लिए कुल 27,866 ईवीएम (बैलेट यूनिट) के साथ 26,774 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। चुनाव में 24,719 कंट्रोल यूनिट रहेंगी। सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में अर्धसैनिक बल की 225 कंपनियों के अलावा 29 हजार पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। अभी तक मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।