Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंचा देश के हर कोने में, राजधानी दिल्ली समेत देश के 18 राज्यों में येलो अलर्ट जारी।

Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंचा देश के हर कोने में, राजधानी दिल्ली समेत देश के 18 राज्यों में येलो अलर्ट जारी।

Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंचा देश के हर कोने में, राजधानी दिल्ली समेत देश के 18 राज्यों में येलो अलर्ट जारी। अब तक गर्मी की मार झेल रहे लोगों का जीवन अब मूसलाधार बारिश से अस्त व्यस्त हो गया है। एक सप्ताह में मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने की भी कई घटनाएं हुईं हैं। बिजली गिरने से उत्तरप्रदेश में 5 लोगों की मौत और 7 लोग घायल हुए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र और सहायक नदियों में उफान आने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जिसमें दो लोगों की जान भी चली गई है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत 18 राज्यों में तीन-चार दिन भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

भारत मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सोमवार को तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा और धूल भरी आंधी चल सकती है। इससे अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के साथ साथ यूपी के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तीन जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही दिल्ली, ओडिशा, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में छिटपुट स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। वहीं, भारी बारिश के कारण गुजरात के अहमदाबाद शहर में सड़क धंसने से लोगों में भय के साथ साथ सड़कों की घटिया गुणवत्ता पर रोष भी व्याप्त है।

फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। आगरा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, कासगंज, एटा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, आजमगढ़, मऊ, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अमरोहा, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।