सूर्य का कन्या राशि में गोचर

सूर्य का कन्या राशि में गोचर

ज्योतिष – सूर्य का कन्या राशि में गोचर: सूर्य ने कन्या राशि में 16 सितंबर की शाम को किया प्रवेश, अगले 1 माह में शुक्रादित्य और बुधादित्य योग का होगा निर्माण, कुछ राशियों को शुभ कुछ को देंगे अशुभ फल। सूर्य कन्या राशि में गोचर आज शाम में 7 बजकर 43 मिनट पर होने जा रहा है। सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह है। सूर्य व्यक्ति को जीवन में सफलता और समृद्धि दिलाता है। सूर्य के इस गोचर से डबल राजयोग बनेंगे। सूर्य के कन्या राशि में आने से शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग बनेगा। क्योंकि, सूर्य के साथ साथ शुक्र भी कन्या राशि में विराजमान हैं। 23 सितंबर को बुध भी कन्या राशि में आ जाएंगे। तो उस समय फिर से बुधादित्य योग बनेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा सूर्य गोचर का प्रभाव।

  1. मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर छठे भाव में होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। खर्च को संभालकर करें।
  2. वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर पांचवें भाव में होगा। जो विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वालों के लिए अत्यंत शुभ है। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित हो सकते हैं। आपको संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
  3. मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर चतुर्थ भाव में होगा। जो पारिवारिक समस्याओं को बढ़ाने वाला हो सकता है। माता से सहयोग मिलेगा। अथक प्रयास के बाद भूमि, वाहन की प्राप्ति संभव है।
  4. कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि राशि में गोचर तृतीय भाव में होगा। जो पराक्रम में वृद्धि करेगा। कार्यक्षेत्र में किए गए निर्णय निश्चय ही सफलता दिलाएंगे।
  5. सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर द्वितीय भाव में होगा। बड़े परिश्रम के बाद ही धन संचय संभव है। दाहिनी आंख में समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
  6. कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर प्रथम भाव (लग्न) में होगा। जो निश्चय ही सम्मान दिलाएगा। सरकार से मिलने वाले सहयोग में वृद्धि होगी।
  7. तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर द्वादश भाव में होगा। जो जीवन में अधिक भागदौड़ और खर्च की ओर इशारा कर रहा है। विदेश से लाभ मिलने की संभावना है।
  8. वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर एकादश भाव में होगा। जो हर ओर से सफलता दिलायेगा। आय के नए स्रोत बनाने में किए गए प्रयास सफल होंगे। इस दौरान कोई इच्छा पूर्ति हो सकती है।
  9. धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर दशम भाव में होगा। जो किसी वरदान से कम नहीं है। राजनीति में शामिल लोगों के लिए भाग्य वृद्धि का योग है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता के योग बन रहे हैं। किसी प्रशासनिक कार्य के पूरे होने का समय है।
  10. मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर नवम भाव में होगा। जो भाग्य और आध्यात्म में वृद्धि करेगा। कड़ी मेहनत के बाद सफलता के योग बनेंगे।
  11. कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर अष्टम भाव में होगा। जो स्वास्थ्य के प्रति चिंताओं का बढ़ाएगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। समाज में सम्मान मिलने का समय है।
  12. मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर सातवें भाव में होगा। दांपत्य जीवन में कुछ कड़वाहट आ सकती है। इस अवधि में साझेदारी के व्यापार करने से बचें।

उपाय: सूर्य के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए नियमित रूप से सूर्य देव को अर्घ्य दें। पिता का सम्मान करें। आदित्य स्तोत्र का पाठ करें।

no post available