मैक्सिको: ‘क्लाउडिया शीनबाम’ बनी मैक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति।

मैक्सिको: ‘क्लाउडिया शीनबाम’ बनी मैक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति।

विश्व – मैक्सिको: ‘क्लाउडिया शीनबाम’ बनी मैक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति। पर्यावरण, वायु गुणवत्ता एवं लोगों के जीवन के स्तर में खासा सुधार लाना बना जीत की बड़ी बजह। ‘क्लाउडिया शीनबाम’ ने 2018 में मैक्सिको सिटी की मेयर का पद संभाला था। इस पद पर भी उन्होंने इतिहास रचा था क्योंकि वो इस पद पर निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं। उन्होंने 2000 से 2006 तक मैक्सिको सिटी की पर्यावरण सचिव के रूप में भी काम किया है। क्लाउडिया शीनबाम ने मेयर के तौर पर पर्यावरणीय सुधारों पर खास ध्यान दिया और मैक्सिको सिटी में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए कई पहल की। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक न्याय और समावेशिता के लिए कई योजनाएं चलाईं।

मैक्सिको सिटी के लोगों का जीवन स्तर में सुधार करके क्लाउडिया शीनबाम ने जनता के ह्रदय को स्पर्श किया है। मैक्सिको की जनता उनकी नेतृत्व क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, और सामाजिक न्याय को लेकर काफी आकर्षित हुई है। जिसका नतीजा ये निकला कि अब वो मैक्सिको की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। वो मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्राडोर की पार्टी मोरेना (नेशनल रिजनरेशन मूवमेंट) की प्रमुख सदस्य हैं। उन्होंने नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी ऑफ मैक्सिको (UNAM) से भौतिकी में स्नातक और ऊर्जा इंजीनियरिंग में PHD की है।